नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , BDO ने मस्जिद पहुंच दी बधाई, बलहा में दिखा आपसी प्रेम – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

BDO ने मस्जिद पहुंच दी बधाई, बलहा में दिखा आपसी प्रेम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ईद मुबारक : मानसी प्रखंड के छोटी, बलहा सैदपुर सहित कई मस्जिदों का अधिकारियों ने किया दौरा, शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद
KBI, KHAGARIA 
मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित मस्जिद में ईद के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार ने मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बीडीओ ने कहा कि “ईद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी लोग मिलजुल कर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं।” इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने भी अपने दल-बल के साथ क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों का दौरा किया। उन्होंने छोटी बलहा के साथ-साथ सैदपुर, खिरनियां सहित अन्य जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि “क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। बलहा के लोगों का भाईचारा काबिले तारीफ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए उदाहरण है।” मानसी क्षेत्र में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत यादव ने कहा कि “ईद जैसे पर्व समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। मानसी प्रखंड में हमेशा से भाईचारे की परंपरा रही है, जिसे सभी लोग मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं।” वहीं मुखिया राजेश भारती ने कहा, “हमारे गांव में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर हर त्योहार मनाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसे हम आगे भी बनाए रखेंगे। मौके पर बलहा में मस्जिद कमिटी के नौशाद आलम, जमशेद आलम, उपमुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार, भाजपा नेता राजाराम सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार, अशोक रजक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now