नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परबत्ता नगर पंचायत की वेबसाइट पर सवाल, पारदर्शिता के दावे पर उठे गंभीर प्रश्न – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

परबत्ता नगर पंचायत की वेबसाइट पर सवाल, पारदर्शिता के दावे पर उठे गंभीर प्रश्न

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दावे पर सवाल : संस्था ने पत्र लिखकर बताई कई खामियां, गलत जानकारी व खाली सेक्शन से नागरिक परेशान

रितेश कुमार। परबत्ता

नगर पंचायत परबत्ता द्वारा पारदर्शिता और नागरिकों की सुविधा के उद्देश्य से बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। वेबसाइट के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी SOFNETO कंपनी को सौंपी गई थी, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण यह प्लेटफॉर्म फिलहाल अनुपयोगी और भ्रामक जानकारी देने वाला साबित हो रहा है। इस संबंध में सच्चिदानन्द द्वारिका सेवा संस्थान फाउंडेशन ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को पंजीकृत डाक के माध्यम से पत्र भेजकर वेबसाइट में मौजूद गंभीर कमियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है और तत्काल सुधार की मांग की है।
संस्था द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि https://parbatta.e-nagarpalika.com/� वेबसाइट पर परबत्ता नगर पंचायत के बजाय परबत्ता प्रखंड की जानकारी दी गई है। यहां तक कि उपयोग की गई तस्वीरें भी अन्य स्थानों की प्रतीत होती हैं। वेबसाइट के नोटिस, इवेंट और टेंडर सेक्शन पूरी तरह खाली हैं, जबकि कार्यपालक पदाधिकारी और चेयरमैन के फोटो के लिए बनाए गए कॉलम में भी कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं है। ‘संक्षिप्त सूचना’ सेक्शन में भी गलत आंकड़े दिए गए हैं, जहां नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 16 दर्शाई गई है, जबकि वास्तविक संख्या 21 है।
इसके अलावा संपत्ति कर, होल्डिंग टैक्स और डाउनलोड जैसे महत्वपूर्ण सेक्शन केवल दिखावे के लिए मौजूद हैं, लेकिन इनमें कोई कार्यात्मक सुविधा उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट पर परबत्ता का सही पिन कोड भी नहीं दिया गया है, बल्कि नालंदा जिले के सिलाव नगर पंचायत का पिन कोड और गूगल मैप जोड़ा गया है।

 

आधिकारिक ईमेल भी गलत
संस्था ने यह भी बताया कि वेबसाइट पर दिया गया आधिकारिक ईमेल npParbatta@gmail.com भी गलत है, जिससे भेजे गए ईमेल डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं। वहीं ‘अबाउट अस’ सेक्शन में गैलरी, वार्ड सदस्यों, अधिकारियों की सूची, नगर सेवाएं और बकाया से संबंधित सभी जानकारी पूरी तरह खाली है। हैरानी की बात यह है कि वेबसाइट पर फेसबुक, लिंक्डइन, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करने का विकल्प दिया गया है, जबकि इनका कोई आधिकारिक पेज ही मौजूद नहीं है।

 

आधिकारिक वेबसाइट को अविलंब दुरुस्त करने की मांग
संस्था ने अपने आवेदन में मांग की है कि नगर पंचायत परबत्ता की आधिकारिक वेबसाइट को अविलंब दुरुस्त किया जाए और इसमें सही व अद्यतन जानकारी के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं जैसे होल्डिंग टैक्स, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now