नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अगुवानी–सुल्तानगंज फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, इलाके में आक्रोश – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

अगुवानी–सुल्तानगंज फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, इलाके में आक्रोश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तेज रफ्तार का कहर: रील बना रहे युवकों की बाइक से किसान की मौत

रितेश कुमार। परबत्ता

खगड़िया जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। अगुवानी–सुल्तानगंज निर्माणाधीन फोरलेन सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना डुमड़िया बुजुर्ग के समीप हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह निवासी कैलू यादव के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 3 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में रील बनाते हुए आ रहे थे। इसी दौरान कैलू यादव अपनी भैंस को नहलाकर घर लौट रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे किसान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कैलू यादव उछलकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराए। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल बाइक चालक अस्पताल में भर्ती
हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
बाइक पर सवार अन्य दो युवकों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक पसराहा थाना क्षेत्र के बंदैहरा गांव के रहने वाले हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सवालों के घेरे में सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया का जुनून
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के लिए जान जोखिम में डालने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रील बनाने के चक्कर में युवाओं की लापरवाही न केवल उनकी, बल्कि दूसरों की जान भी ले रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now