नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक खेल महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्पोर्ट्स : 100 मीटर रेस से लेकर जलेबी रेस तक, हर प्रतियोगिता में दिखा उत्साह और जोश – निदेशक ने खेलों के महत्व पर दिया जोर

KBI, KHAGARIA
मानस इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेल के हर विधा में बच्चों का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक थी। इस खेल महोत्सव में 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, चेस, क्रिकेट, स्लो साइकिल रेस, स्पून एंड मार्बल रेस जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस और कप एंड बॉल रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिसमें बच्चों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और संकल्प जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें सहनशीलता, धैर्य और संघर्ष की भावना सिखाता है, जो जीवन में सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। यह आयोजन बच्चों में खेल भावना और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों में विकास कुमार, शालिनी कुमारी, सर्वेश, राकेश सिन्हा, साहिल कुमार, ऋतु कुमारी, मनीराम चौधरी, प्रभात कुमार, अशोक कुमार, पल्लवी कुमारी, मोना कुमारी, बिक्रम कुमार, श्याम सिन्हा, कुणाल शर्मा, ज्योति कुमारी, कैलाश कुमार, बिभा सिंह, कुणाल कुमार, सीमा कुमारी, भारती कुमारी और साक्षी कुमारी शामिल थे। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now