नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कल्पवास मेला को लेकर सिमरिया धाम में एक माह तक चलने वाली गंगा महाआरती शुरू – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कल्पवास मेला को लेकर सिमरिया धाम में एक माह तक चलने वाली गंगा महाआरती शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : डीएम, एसपी के सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवियों ने गंगा की महाआरती में लिया भाग

आरती करते पंडित।

नंदकिशोर दास | बेगूसराय

सिमरिया गंगाधाम के पावन तट पर शुक्रवार की शाम कुंभ सेवा समिति के द्वारा गंगा की महाआरती का शुभारंभ वाराणसी के सात पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। सर्वप्रथम वाराणसी के पंडितों ने गंगा की महाआरती के पहले श्री गणपति गजानन मेरे द्वार तुम पधारो इस भजन से गंगा महाआरती की शुरुआत की। इसी कड़ी में भागीरथी हम दोष भरे हैं, भरोस यही की, परोस तिहारे के गीत और देवी सुरेश्वरी भगवती गंगा के गीतों से कल्पवासियों का पंडितो ने मन मोह लिया। इसके पूर्व अखिल भारतीय सर्वमंगला सिद्धाश्रम के परम पूज्य गुरुदेव बाबा चिदात्मनजी महाराज, बाबा रविन्द्र ब्रह्मचारी, फतेहा के महंत राम सुमिरन दासजी महाराज, सूजा के महंत शंकर दासजी महाराज, डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह, महासचिव डॉ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, सदर एसडीएम राजीव कुमार, सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन समेत कई अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगाजी के महाआरती की शुरूआत की। इस अवसर पर साधु संत, डीएम, एसपी समेत मंचासीन सभी अतिथियों को माला, बुके व चादर देकर सम्मानित कुंभ सेवा समिति के सदस्यों ने मिलकर किया। वाराणसी से पधारे गंगाजी के महाआरती में भाग लेने वाले पंडितों में राममणी शर्मा, पंडित उपेंद्र त्रिपाठी, पंडित नरेंद्र पाठक, पंडित कपिल शुक्ला, पंडित विनोद तिवारी, पंडित नरेंद्र, पंडित मयंक तिवारी, पंडित कपिल तिवारी, पंडित शिवम शर्मा, पंडित सौरभ शर्मा ने गंगाजी की अद्भुत आरती किया। जिसे देखकर हजारों सिमरिया धाम में कल्पवासी देर रात्रि फूले नहीं समा रहे थे। इस गंगाजी के महाआरती से पहले डीएम, एसपी, सदर एसडीएम, सदर एसडीपीओ 2 को वाराणसी के पंडितों ने गंगाजी का पूजन के साथ आरती कराया। उसके बाद गंगा महाआरती की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह, महासचिव डॉ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, उमेश मिश्रा, नरेंद्र कुमार धनकु, राजकिशोर सिंह, बलराम सिंह, आभा सिंह, डा रामप्रवेश प्रसाद, नीरज शांडिल्य, विश्वरंजन सिंह उर्फ राजू, शंभू सिंह, डॉ बलबन, कल्याण, शुभम कुमार समेत कुंभ सेवा समिति के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now