नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मद्य निषेध से संबंधित मामलों में टीम बनाकर छापेमारी करें उत्पाद अधीक्षकः आयुक्त – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मद्य निषेध से संबंधित मामलों में टीम बनाकर छापेमारी करें उत्पाद अधीक्षकः आयुक्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

नंदकिशोर दास |बेगूसराय

समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शनिवार को मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त ने विधि-व्यवस्था से संबंधित विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय प्रक्षेत्र, जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष के साथ सभी संबंधित जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बेगूसराय के जिला अंतर्गत विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर पीपीटी के माध्यम से एजेंडावार प्रस्तुतिकरण दिया। इसके उपरांत आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में इसका नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। ताकि भूमि विवाद से संबंधित कोई मामला लंबित ना रहे। इसके संबंध में जिला, अनुमंडल एवं थाना के स्तर पर पर नियमित बैठक करने का भी निर्देश दिय गया। उत्पाद/मद्य निषेध से संबंधित मामलों में उन्होंने मद्य निषेध अधीक्षक को संवेदनशील स्थलों पर सतत् निगरानी रखते हुए टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। अभियोजन पदाधिकारी से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों में आयुक्त ने कहा कि उचित पैरवी/गवाहों को तुरंत न्यायालयों में उपस्थापित किया जाय, ताकि त्वरित गति से मामलों का निष्पादन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि डीएलएमसीसी की बैठक में महत्वपूर्ण मामलों की सूची बनाकर जिला न्यायधीश एवं अपर न्यायधीश से मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए अनुरोध किया जाय। पुलिस से संबंधित मुख्य अपराध पर लंबित काण्डों का अंतिम निष्पादन किया जाय ताकि अभियुक्त/वारंटी की गिरफ्तारी, कुर्की जप्ती आदि कार्रवाई करते हुए काण्डों को त्वरित निष्पादन किया जा सके। अभियोजन एवं स्पीडी ट्रायल से संबंधित लंबित मामलों में पुलिस कागजात की प्रस्तुति एवं साक्ष्यों का जिला अभियोजन पदाधिकारी और स्पेशल पीपी को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। आयुक्त ने कहा कि साइबर क्राईम और सोशल मीडिया से संबंधित मामलों पर शीघ्रता से कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नेशनल हाईवे पर होने वाले दुर्घटनाओं पर इमरजेंसी रिस्पाॅन्स सर्पोट सिस्टम त्वरित प्रतिक्रिया करें और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने का प्रयास करें। थाना स्तर पर लंबित दुर्घटना से संबंधित मामलों का प्रविष्टि ससमय हो, ताकि लाभुकों को मुआवजा का भुगतान हो सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now