पैसों की तंगी के कारण नहीं करा सका बेहतर इलाज, सड़क दुघर्टना में घायल युवक की 11 वें दिन मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एक्सीडेंट : महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहरी समीप हुई थी दुर्घटना, नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी हैं युवक
केबीआई|खगड़िया
नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी जवाहर सहनी के 20 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार की मौत सड़क दुघर्टना के 11 वें दिन दौरान हो गई। परिजनों ने बताया कि गरीबी के कारण वह टेंपो में खलासी का काम करता था। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर एके किए रेफर किया गया था। लेकिन पैसों की तंगी के कारण सही इलाज नहीं हो सका और घटना के 11 वें दिन बुधवार को मिथिलेश की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को महेशखूंट से आने के क्रम में महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे घायलावस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सदर अस्पताल में उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने उसकी स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने का परामर्श दिया था। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे बाहर नहीं ले जाया जा सका था। स्थानीय स्तर पर उसको दवाई दिया जा रहा था। बुधवार को अचानक उसकी स्थिति बिगड़ी और मौत हो गई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


