नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संतोष और ईटबा सुलिईश गेट खोलने की मांग, गाद हटाने का अनुरोध – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

संतोष और ईटबा सुलिईश गेट खोलने की मांग, गाद हटाने का अनुरोध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : किसानों की रबी की फसल बचाने के लिए बिहार प्रदेश किसान मंच ने किया आग्रह

केबीआई| खगड़िया
खगड़िया जिले के संतोष और ईटबा सुलिईश गेट खोलने की मांग उठाई गई है। बिहार प्रदेश किसान मंच के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडु ने डीएम अमित कुमार पांडे को पत्र लिखकर बताया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल- 2 के अधीन आने वाले इन गेटों के सामने करीब 5 फीट बालू की गाद जमा हो चुकी है। इससे जल निकासी में बाधा आ रही है, जिससे रबी की फसल प्रभावित हो सकती है। किसान मंच के अनुसार, रबी की खेती के लिए जल निकासी अत्यंत आवश्यक है, और गेट बंद रहने से जल जमाव हो रहा है, जो फसलों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने डीएम से निवेदन किया है कि सुलिईश गेट जल्द से जल्द खोले जाएं और बालू की गाद को हटाया जाए, ताकि किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसलें लगा सकें। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल – 2 को आवश्यक कार्रवाई करने और दो दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गेट खोले जाएंगे और गाद हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now