नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ठगों ने वृद्ध महिला को नकली सोने का टुकड़ा पकड़ा कर कान की बाली उड़ाई – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

ठगों ने वृद्ध महिला को नकली सोने का टुकड़ा पकड़ा कर कान की बाली उड़ाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ठगों ने दिया झांसा : बेटा-बहू के डर से चुप रही महिला, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव से की शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग

केबीआई| खगड़िया

शहर के जेएनकेटी इंटर स्कूल के पास 12 मार्च की शाम करीब 3 बजे ठग गिरोह के सदस्यों ने एक वृद्ध महिला को झांसा देकर उसकी कान की सोने की बाली ठग ली। ठगों ने महिला को नकली सोने का टुकड़ा देकर विश्वास में लिया और फिर असली जेवर लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, परमानंदपुर वार्ड 39 निवासी स्व. सुरेश ठाकुर की पत्नी अदुला देवी इस ठगी का शिकार हुईं। उन्होंने बताया कि होली के मौके पर महिलाओं के नाखून काटने और पैर रंगने के बाद वे बाजार जा रही थीं। जब वह जेएनकेटी इंटर स्कूल के पास पहुंचीं, तो तीन-चार ठगों ने जबरन उनके झोले में रंगीन पेपर में लिपटा नकली सोना डाल दिया और बहाना बनाया कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। ठगों ने कहा कि अगर यह सोना पुलिस के पास पकड़ा गया, तो उन्हें जेल हो जाएगी, इसलिए वे महिला से उनकी कान की सोने की बाली मांगने लगे। जब तक वृद्ध महिला कुछ समझ पाती, ठगों ने उनसे बाली उतरवा ली और मौके से फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर महिला सोनार के पास पहुंचीं, जहां पता चला कि जो टुकड़ा ठगों ने दिया था, वह नकली था।

घटना से आहत महिला पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी के पास गईं और आपबीती सुनाई। बाद में, 13 मार्च को वे राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव के पास पहुंचीं और अपनी घटनाक्रम सुनाई। जिलाध्यक्ष ने उन्हें थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और कहा कि वे इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने वृद्ध को आश्वासन दिया कि वह बिना भय के बेटे-बहू को भी जानकारी दें, और जरूरत पड़ने पर वे उन्हें समझाने भी आएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now