नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी थाने के गेट पर रिश्वत लेते घूसखोर SI रौशन गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी थाने के गेट पर रिश्वत लेते घूसखोर SI रौशन गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : FIR से बचाने के लिए मांग रहा था 12 हजार, निगरानी टीम ने रंगे हाथों दबोचा, खगड़िया में विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई

निगरानी के गिरफ्त में आरोपी एसआई

केबीआई। खगड़िया।
खगड़िया में मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मानसी थाना में तैनात अवर निरीक्षक (SI) रौशन कुमार को 12,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निगरानी विभाग ने खुटिया निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत पर की, जिसने आरोप लगाया था कि SI रौशन कुमार उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर घूस मांग रहा था।

FIR से बचाने के लिए मांगी थी घूस
शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार ने निगरानी विभाग को बताया कि उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने ऋषि कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ मानसी थाना में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने उल्टा अभिषेक और उसके परिवार पर मारपीट का मामला दर्ज कराने की कोशिश की। इसी दौरान SI रौशन कुमार ने अभिषेक को FIR करने की धमकी दी और कहा कि अगर मामला “मैनेज” करवाना है तो 12,000 रुपए देने होंगे।

निगरानी टीम ने बनाई योजना, घूसखोर को धर दबोचा
अभिषेक कुमार की शिकायत पर निगरानी इकाई ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया। डीएसपी विद्यांचल प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल गठित किया गया, जिसमें डीएसपी सत्येंद्र कुमार, एसआई राकेश कुमार सहित अन्य शामिल थे। योजना के तहत अभिषेक को चिह्नित नोटों के साथ SI रौशन कुमार के पास भेजा गया। मंगलवार को जब SI रौशन कुमार थाने के गेट से बाहर आ रहे थे और रिश्वत की रकम ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ जारी, निगरानी की अदालत में होगी पेशी
डीएसपी विद्यांचल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी अवर निरीक्षक को विशेष निगरानी इकाई के कार्यालय पटना ले जाया जाएगा, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद आरोपी को विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में निगरानी टीम की तत्परता की सराहना हो रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now