युवा राजद जिला प्रवक्ता रौशन कुमार ने जिला प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर किया अनुरोध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सदर प्रखंड के धुसमुरी विषनपुर सहित 5 पंचायत का थाना पूर्व के तरह मुफस्सिल थाना में ही रखा जाए : रौशन कुमार
केबीआई|खगड़िया
युवा राजद जिला प्रवक्ता रौशन कुमार ने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी से मुलाकात कर धुसमुरी विषनपुर पंचायत, भदास दक्षिणी, भदास उत्तरी, कासिमपुर और कोठिया पंचायत के आम लोगों को मुफस्सिल थाना और पुलिस अनुमंडल खगड़िया के स्थानांतरण होने के कारण हो रही समस्याओं से अवगत कराया। युवा राजद नेता रौशन कुमार ने दिए गए आवेदन में मंत्री को कहा है कि खगड़िया प्रखंड के 5 पंचायत धुसमुरी विषनपुर, भदास दक्षिणी, भदास उत्तरी, कासिमपुर और कोठिया पंचायत के वर्तमान थाना मुफस्सिल से स्थानांतरण करते हुए गंगौर थाना कर दिया गया। सदर पुलिस अनुमंडल को स्थानांतरण करते हुए पुलिस अनुमंडल अलौली कर दिया गया, जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। यह निर्णय आम आवाम का आर्थिक शोषण, शारीरिक और मानसिक दोहन का कारण बन गया है। जिससे 5 पंचायत के लोग त्राहिमाम है कि आखिर जब उक्त पांचों पंचायत के लोग 10 किलोमीटर की दूरी तय करने पर मुफस्सिल थाना और खगड़िया पुलिस अनुमंडल तक आसानी से पहुंच जाते थे। उसके बाद भी अंचल कार्यालय, सदर अनुमंडल कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, सदर अस्पताल खगड़िया, डीएम और एसपी कार्यालय 10 किलोमीटर की दूरी तय करने पर आसानी से पहुंच जाते थे, तो किस आधार पर गलत सर्वे करके वर्तमान थाना की दूरी 18 किलोमीटर एवं वर्तमान पुलिस अनुमंडल की दूरी 32 किलोमीटर कर दिया गया। यह सर्वे कहीं से आम लोगों के हित में नहीं है। हर लोग जिला मुख्यालय से जुड़कर रहना चाहते हैं, लेकिन क्या कारण है कि उक्त 5 पंचायत के लोगों को जिला मुख्यालय से दूर करने का तरह-तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिससे इस 5 पंचायत के लोग पूरी तरीके से त्राहिमाम है। सिर्फ और सिर्फ वहां के लोग अपने सब्र का बांध बांधकर बैठे हुए हैं कि सरकार और प्रशासन हमें जरूर न्याय देगी। लेकिन यदि न्याय नहीं मिलता है तो उक्त 5 पंचायत के लोग सरकार और प्रशासन के खिलाफ सख्त निर्णय के साथ मजबूती से चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यहां तक की 5 पंचायत के लोग तमाम तरह के सरकारी लाभ को लेना छोड़ देंगे और आने वाले वक्त में चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए जिला प्रभारी मंत्री के माध्यम से बिहार सरकार और खगड़िया जिला प्रशासन से अनुरोध है, अभिलंब उक्त समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि आम लोग चैन की नींद सो सके।
धुसमुरी विशनपुर एवं भदास के बीच एक स्थाई पुलिस थाना स्थापित करने की जरूरत
युवा नेता ने कहा कि सरकार की मंशा होती है लोगों को सहज सुरक्षा उपलब्ध कराना, सरकार के इस मंशा पर कुछ ओछे पुलिस पदाधिकारी द्वारा गलत सर्वे के माध्यम से पानी फिरता दिख रहा है। जबकि उक्त क्षेत्र के कई पंचायत में 100 से अधिक हत्याएं एवं लूटपाट से लेकर गंभीर अपराध की घटना होते रहा है। इस परिस्थिति में उक्त सभी पंचायत को पुनः पूर्ववत्त मुफस्सिल थाना और पूर्ववत सदर पुलिस अनुमंडल खगड़िया ही रखा जाए। आम लोगों की सुरक्षा एवं क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए धुसमुरी विषनपुर पंचायत एवं भदास पंचायत के बीच एक स्थाई पुलिस थाना स्थापित करने की जरूरत है। जिससे आम लोगों को ससमय सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


