नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नीतीश कुमार के चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जदयू परिवार में हर्ष – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

नीतीश कुमार के चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जदयू परिवार में हर्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : संगठन और सरकार के लिए रहनुमाई चेहरा हैं नीतीश कुमार- अनुराधा कुमारी कुशवाहा

KBI, KHAGARIA 
जदयू के शीर्ष नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खगड़िया जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल है। इस मौके पर जिले भर में जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार संगठन और सरकार दोनों के मार्गदर्शक चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि लगभग दो दशकों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ने बिहार को विकास, सुशासन और प्रगति की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया है। आज भी प्रदेश की जनता उन्हें एक विश्वसनीय और पसंदीदा नेतृत्व के रूप में देखती है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करते हुए पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार स्वच्छ छवि और विकासोन्मुख सोच वाले नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त, सक्रिय और ऊर्जावान बनेगी। इस अवसर पर बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, खगड़िया विधायक बबलू मंडल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं—नूतन सिंह पटेल, पंकज कुमार पटेल, धर्मेंद्र महतो, प्रमोद कुमार सिंह, राजीव रंजन, सावन कुमार बंटी, मो. शहाब उद्दीन, प्रवीण चौरसिया, रामप्रकाश सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, रौशन कुमार, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now