नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्मार्ट मीटर के कारण से आम और खास दोनों हैं त्राहिमाम : मनोहर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

स्मार्ट मीटर के कारण से आम और खास दोनों हैं त्राहिमाम : मनोहर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्मार्ट मीटर के खिलाफ खगड़िया राजद ने दिया धरना, सदर प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन

केबीआई|खगड़िया

स्मार्ट मीटर के खिलाफ सदर प्रखंड में खगड़िया राजद सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया के अध्यक्षता में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना का संचालन युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने किया। धरना में शामिल पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि यह धरना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद के निर्देश पर बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय में राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा रहा है। स्मार्ट मीटर के कारण से आज आम और खास दोनों लोग त्राहिमाम हैं। पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से लगातार बढ़ा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। जिससे आम और खास दोनों लोग इस स्मार्ट मीटर के नए व्यवस्था से परेशान हैं। स्मार्ट मीटर पूरे तरीके से बिजली विभाग के लिए लूट का अड्डा बना हुआ है, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ता से मोटी रकम वसूली की जा रही है। जिसमें राज्य सरकार इन कंपनियों को सहायता कर रही है। गरीब परिवार के घरों का बिजली काटा जा रहा है। कई बार तो पूरे गांव का बिजली काट दिया जा रहा है। बिहार में स्मार्ट मीटर लागू करने से लेकर अभी तक किसी भी स्टेट होल्डर से मशवारा नहीं किया गया, क्योंकि सरकार भी मुनाफे में एक लाभार्थी बना हुआ है। धरना में प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, प्रकाश राम, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजय यादव, अधिवक्ता रंजीत ठाकुर, युवा राजद शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या सहित अन्य राजद नेता मौजूद थे।

सीएम ही प्राइवेट कंपनियों के साथ मिल जाए तो जनता का त्राहिमाम होना स्वाभाविक

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में लगभग 2.76 करोड़ हाउसहोल्ड मकान है। स्मार्ट मीटर की खराबी के कारण अगर इन सभी उपभोक्ताओं से 100 से भी ज्यादा वसूला जाता है, तो कल लगभग 276 करोड़ कंपनी को अलग से मुनाफा होगा। पूरे भारत में जितने स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यदि मुख्यमंत्री ही प्राइवेट कंपनियों के साथ मिल जाए तो जनता का त्राहिमाम होना स्वाभाविक है। जनता के साथ हो रहे इस वादा खिलाफी के खिलाफ आज एक दिवसीय धरना खगड़िया जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में दिया जा रहा है। इस धरना में आम लोगों का आपार समर्थन मिल रहा है। इस धरना के माध्यम से सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि यदि स्मार्ट मीटर के इस नये गोरख धंधे का खेल जल्द से जल्द बंद नहीं किया गया तो राजद इससे भी बड़ा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

स्मार्ट मीटर पर एनडीए सरकार हमारे सवालों का दे जवाब : सुनील 

धरना का अध्यक्षता कर रहे सुनील चौरसिया ने कहा कि
स्मार्ट मीटर पर एनडीए सरकार हमारे सवालों का जवाब दे। देशभर में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले राज्य में स्मार्ट मीटर लगा बिजली दरों को दोगुना कर एवं सबसे महंगी बिजली बेच कर नीतीश-भाजपा सरकार बिहारवासियों पर अत्याचार कर रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही सरकारी लूट से हर बिहारवासी त्रस्त है। लगभग शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं का ऐसा क्यों मानना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनका बिजली बिल दोगुना या डेढ़ गुणा बढ़ा है? पूरे बिहार से शिकायतें आ रही हैं कि बिजली का बिल डबल हो गया है। सरकार बतायें कि ऐसा क्यों हो रहा है?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now