नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पश्चिम ठाठा में 20 लाभुकों को दिया गया कबीर अंत्येष्टि का 3 हजार रुपए का चेक – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पश्चिम ठाठा में 20 लाभुकों को दिया गया कबीर अंत्येष्टि का 3 हजार रुपए का चेक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पश्चिमी ठाठा के मुखिया सुमन देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का किया गया आयोजन, विभिन्न योजनाओं का किया गया चयन

लाभुकों को चेक प्रदान करते बीडीओ, मुखिया व अन्य।

अमन|मानसी

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्रि की जयंती पर बुधवार को मानसी प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें विभाग के निदेशानुसार पंचायत स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना, स्वच्छता से संबंधित योजनाओं का चयन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पश्चिम ठाठा में कुल 20 लाभुकों को कबीर अंत्येष्टि का चेक प्रदान किया गया। पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी का 155 वीं जयंती मनाया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सुमन देवी ने किया। साथ ही आम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, उप मुखिया सिट्टु कुमार, वार्ड सदस्य रविद्र यादव, वशिष्ठ यादव, भरत कुमार, पंकज, पिंकी देवी, रंजो देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इधर बलहा में नए सार्वजानिक शौचालय को समुदाय को बीडीओ राजीव कुमार की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह द्वारा समुदाय को हस्तांतरित किया गया। ग्राम पंचायत सैदपुर एवं अमनी एवं पूर्व ठाठा में भी मुखिया के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन गांधी एवं शास्त्रि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now