सांसद पप्पू यादव ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
चौथम प्रखंड के नवादा घाट पर देर रात्रि बाढ़ पीड़ित परिवार से पूर्णियां सांसद ने की मुलाकात

केबीआई|खगड़िया
पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शुक्रवार के देर रात चौथम प्रखंड के नवादा घाट पर आस-पास के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलकर बाढ़ का जायजा लिया। मौके पर सांसद पप्पू यादव ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सूखा राशन के साथ साथ जरुरतमंद लोगों को नगद सहयोग भी किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्णियां सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवार का हाल जानने में सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है। सरकार का आपदा से निपटने का सभी तंत्र पूरी तरीके से फेल है। यही वजह है कि बाढ़ पीड़ित परिवार को न तो समय से फूड पैकेज मिल सका और न हीं बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से कम्युनिटी किचन शुरु किया गया। सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया लेकिन पप्पू यादव किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार को भगवान के भरोसे नहीं छोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जहां भी जैसी आवश्यकता होती है वे अपने निजी कोष से लोगों को यथासंभव सहयोग पहुंचाने के प्रयास में दिन रात लगे रहते हैं। सांसद पप्पू यादव चौथम और गोगरी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रहे कटाव पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कागज पर दिखाने के लिए सरकार हर महीने कटाव निरोधी कार्य करते रहते हैं लेकिन धरातल पर सब ढ़ाक के तीन पात है। हर वर्ष लगातार कटाव के चपेट में आने के कारण चौथम और गोगरी प्रखंड के गांव के गांव कटकर नदी में समा रहा है। किसानों का सैकड़ों एकड़ खेतिहर जमीन नदी के कटाव के कारण खत्म होते जा रहा है। कटाव के कारण किसान से लोग मजदूर बनने के लिए विवश हैं। लेकिन सरकार की ओर से गांव और जमीन बचाने के लिए किसी प्रकार का कोई मजबूत पहल नहीं किया जा रहा है। वहीं उक्त अवसर पर उपस्थित युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, मध्य बोरने पंचायत के मुखिया शशिभूषण कुमार और रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णा नन्द यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव हर तरह के आपदा की घड़ी में खगड़िया पहुंच कर पीड़ित परिवार को निजी कोष से मदद पहुंचाते हैं। इसके कारण खगड़िया में जब भी कोई आपदा विपदा आता है तो पीड़ित परिवार को पप्पू यादव मदद और न्याय की आस बनी रहती है। इस अवसर पर युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव, एससी-एसटी सेल के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार दास, पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव, युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, युवा शक्ति के नेता रुपेश कुमार भारती, चौथम के प्रखंड अध्यक्ष अमृत रंजन, चंदन कुमार उर्फ दारा सिंह, युवा शक्ति मानसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


