नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ पीड़ित को नहीं मिल सका उचित सुविधाएं : नागेंद्र सिंह त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बाढ़ पीड़ित को नहीं मिल सका उचित सुविधाएं : नागेंद्र सिंह त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोगरी के बन्नी पंचायत स्थित कबीर मठ के प्रांगण में युगांतर संस्था की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण

केबीआई|खगड़िया

जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बन्नी पंचायत स्थित कबीर मठ के प्रांगण में युगांतर संस्था की ओर से महादलित परिवार के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। ज्ञातव्य हो कि बिहार में आपदा पर काम‌ करने वाले युगांतर संस्था की ओर से युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के द्वारा कबीर मठ पर 97 महादलित बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का पैकेट वितरण किया गया। राहत सामग्री वितरण के पश्चात युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में जरुरतमंद लोगों के मदद के लिए युगांतर की तरह अन्य संस्थाओं सहित समाज के मजबूत लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। सबके सामुहिक प्रयास से हीं पीड़ित परिवार को मजबूत सहायता मुहैया कराना संभव हो सकेगा। वर्तमान स्थिति यह है कि सरकार को जिस स्तर की सुविधा बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए वह हो नहीं सका। अब जैसे-जैसे बाढ़ का पानी घटेगा, वैसे हीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। श्री त्यागी ने उपस्थित बाढ़ पीड़ितों को स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जहां जहां पानी कम हो रहा है वहां ब्लिचिंग पाउडर सहित आवश्यक चीजें उपलब्ध करवाना चाहिए। इस अवसर पर युगांतर के जिला को-ऑर्डिनेटर अभय कुमार गुड्डू, युवा शक्ति मानसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार, बन्नी पंचायत के समाजसेवी वंदेलाल सिंह, अशेसर सिंह, रामविलास वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now