कोसी और गंगा से होने वाले बाढ़ का स्थाई समाधान करें सरकार : त्यागी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सांसद पप्पू यादव के सौजन्य से धर्मपुर बन्नी में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को दिया सूखा राशन
केबीआई|खगड़िया
पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सौजन्य से जिले के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है। रविवार की देर शाम युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी द्वारा गोगरी प्रखंड के बन्नी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-19 में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सूखा राशन वितरण किया। ज्ञातव्य हो कि उक्त बाढ़ पीड़ितों के घर में अभी भी पानी भरा हुआ है। बाढ़ पीड़ित परिवार किसी तरह सड़क किनारे किसी तरह अपना जीवन काट रहे हैं। सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को उचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने पर त्यागी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ की त्रासदी में समय पर राहत सामग्री और सामुदायिक किचन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने से बाढ़ पीड़ितों को दोहरी मार झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को पूर्व की स्थिति में आने में वर्षों समय लग जाता है। सभी को पता है कि खगड़िया जिला बाढ़ के दोहरी मार झेलती है। एक तरफ कोसी तो दूसरी तरफ गंगा के साथ-साथ गंडक बागमती बुढ़ी गंडक का भी दंश झेलना पड़ता है। इसलिए बिहार सरकार को बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए सार्थक पहल करना चाहिए। त्यागी ने बताया कि इस बार बाढ़ में खगड़िया जिलावासी गंगा कोसी और गंडक तीनों का रौद्र रूप देखा है। इससे खगड़िया जिले के सातों प्रखंड के लगभग 45 पंचायत एवं तीन नगर पंचायत पूरी तरीके से प्रभावित हुआ है। खगड़िया जिला प्रशासन सभी पंचायत को बाढ़ ग्रस्त पंचायत घोषित करें, साथ-साथ जिसका घर इस बाढ़ में ध्वस्त हो गया उसे पांच लाख रुपया एवं क्षतिग्रस्त मकान के लिए दो लाख रुपए सहायता प्रदान करें। तभी सुशासन की सच्ची प्रमाणिकता होगी, अन्यथा सरकार राहत के नाम पर हवाई किला बनाना बंद करें। इस अवसर पर युवा शक्ति के जिला सचिव अजीत कुमार पप्पू, मानसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार, ग्रामीण वंदेलाल सिंह, अशेसर सिंह, रामविलास वर्मा, मनोज मिश्रा, महेश्वर पहलवान व अन्य उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


