यात्रा के माध्यम से किसानों, मजदूरों के आपसी एकता का दिया गया संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रैली : काबर के किसानों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली सह मजदूर-किसान एकता यात्रा
नंदकिशोर दास|बेगूसराय
काबर महापंचायत की ओर से शुक्रवार को 51 किलोमीटर की मोटरसाइकिल रैली सह मजदूर किसान एकता यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों मोटरसाइकिलों का जत्था जगदम्बी पुस्तकालय मंझौल से शुरू होते हुए शाहपुर, चेरिया बरियारपुर, अर्जुन टोल, श्रीपुर, कुम्भी, सकरबासा, नारायणपीपर, मनिकपुर, कनौसी, गढ़पुरा, सकड़ा, रजौर के रास्ते पुनः मंझौल में आकर खत्म हुई। इस यात्रा के माध्यम से किसानों, मजदूरों के आपसी एकता का संदेश दिया गया। जिसमें काबर प्रभावित प्रत्येक गांव के दर्जनों किसान शामिल थे। किसान नेता बल्लभ बादशाह जुगनू ने कहा कि सरकार अपनी कोशिश में लगी है कि काबर की जमीन अनैतिक तरीके से किसानों से छीन लें। हमसब अपनी कोशिश में लगे हैं कि अनैतिक सरकार को नैतिक तरीके से उखाड़ फेंके। किसान नेता रंजन सिंह ने कहा कि शरीर में जबतक एक बूंद खून रहेगा, यह निश्चित है किसान एक इंच जमीन सरकार को नहीं देंगे। किसान नेता ने आगामी रविवार को होने वाले एक दिवसीय आमसभा पर अपना पक्ष रखा। मौके पर बल्लभ बादशाह उर्फ जुगनू, आलोक कुमार उर्फ बिट्टू, कनौसी सरपंच रंजन सिंह, विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि मनोज भारती, अमित कुमार सिंह गप्पू, रामप्रीत सिंह, कृष्णमोहन कुमार, मुकेश कुमार, अनिल सिंह, राजन कुमार, कन्हैया कुमार, बलराम सिंह उर्फ कारेलाल, शिशुपाल कुमार, रंजीत कुमार, निरंजन सिंह, चंद्रकांत झा, पुनीत उर्फ पुनपुन, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, वीरभद्र समेत सैकड़ों किसान जन जागरुकता अभियान में शामिल थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


