कोसी के उपधारा में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हादसा : भैंस पर सवार होकर नदी पार करने के दौरान कोसी नदी के उपधारा में गिर गया किशोर
केबीआई | खगड़िया
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा वार्ड संख्या- 12 निवासी सुशील यादव के 12 वर्षीय पुत्र रविश कुमार की मौत कोसी की उपधारा में डूबने से शुक्रवार को हो गई। बताया जाता है कि वह भैंस चराकर घर लौट रहा था, इसी दौरान कोसी नदी के उपधारा में गिर गया। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर मध्य विद्यालय पीरनगरा में वर्ग 6 में पढ़ता था। किसान परिवार से रहने के कारण मवेशी चराने के साथ ही अन्य कामों में पिता का हाथ भी बंटाता था। शुक्रवार को वह भैंस चराने के लिए गया था। लौटते समय कोशी नदी के उपधारा मरैया धार पार करने के दौरान भैंस के उपर से पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक अपने दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


