नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रहीमपुर मध्य पंचायत में सड़क हादसा: एक महिला की मौत, दूसरी घायल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रहीमपुर मध्य पंचायत में सड़क हादसा: एक महिला की मौत, दूसरी घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक्सीडेंट : सड़क पार करते वक्त दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला की मौत, कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

केबीआई| खगड़िया 

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला निवासी स्वर्गीय भूप यादव की पत्नी 55 वर्षीय कृष्णा देवी की मौत रविवार को सड़क हादसे में ही गई। बताया जाता है कि हादसा बजरंग बली ढ़ाला के पास एनएच 31 पर हुआ, जहां सड़क पार करते वक्त एक तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इसी पंचायत के कुम्हरचक्की गांव में एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें 50 वर्षीय गायत्री देवी घायल हो गईं। वह राजेंद्र यादव की पत्नी हैं। उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी कुछ जांचें लिखीं, जिनके परिणाम आने के बाद स्थिति के अनुसार उन्हें रेफर किया जा सकता है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया, वहीं घायल गायत्री देवी के परिवार को आगे की आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now