नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बदला रेलवे पुल के पास ट्रेन से ठोकर लगने से युवक की मौत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बदला रेलवे पुल के पास ट्रेन से ठोकर लगने से युवक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक्सीडेंट : शव की पहचान नहीं, पोस्टमार्टम कराकर शव के शिनाख्त में जुटी मानसी पुलिस

केबीआई|मानसी

बदला रेलवे पुल के पास रविवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन से ठोकर लगने से मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मानसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने बताया कि देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए शव को निर्धारित समय तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि मृतक की पहचान हो सके। अगर निर्धारित समय तक पहचान नहीं होती है, तो आगे की कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान में सहायता मिल सके। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की ट्रेन से ठोकर लगने की स्थिति में क्या कारण हो सकता है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now