नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्यवहार न्यायालय खगड़िया में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

व्यवहार न्यायालय खगड़िया में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वतंत्रता दिवस : मार्च पास्ट, मानव पिरामिड, देशभक्ति गीत और नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन; वीर सपूत, समाज सुधारक और तबला वादक हुए सम्मानित

रौशन कुमार। खगड़िया

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को व्यवहार न्यायालय, खगड़िया में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पूरा न्यायालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पीएलवी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्य कन्या उच्च विद्यालय, खगड़िया की छात्राओं द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के स्वागत से हुई। छात्राओं ने चंदन लगाकर उनका स्वागत किया तथा मार्च पास्ट करते हुए उन्हें झंडा पोल तक ले जाया गया। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत तथा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी, पीएलवी एवं विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

देशभक्ति गीत से गूंजा न्यायालय परिसर

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी की टीम और व्यवहार न्यायालय खगड़िया के तृतीय वर्गीय कर्मचारियों की टीम ने सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। आर्य कन्या उच्च विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट और मानव पिरामिड का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर नुक्कड़ नाटक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत कार्यरत पीएलवी की टीम ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम, 2007 की थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि माता-पिता की देखभाल करना बच्चों का दायित्व है। यदि बच्चे अपने माता-पिता की उचित देखभाल नहीं करते हैं तो माता-पिता भरण-पोषण अधिकरण के समक्ष अपना वाद दाखिल कर सकते हैं।

वीर सपूत, समाज सुधारक और तबला वादक सम्मानित

समारोह के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिले के वीर सपूत कप्तान प्रदीप कुमार सिंह, समाज सुधारक संजीव डोम तथा प्रसिद्ध तबला वादक राजेंद्र प्रसाद दास को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तृतीय वर्गीय कर्मचारियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली पीएलवी टीम के सदस्यों को मेडल, कलम आदि देकर पुरस्कृत किया गया।

“आजादी के साथ अपने कर्तव्यों का भी संकल्प लें”

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया श्री राजेश कुमार बच्चन ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने सभी से मिलकर देश को आगे बढ़ाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों, पीएलवी टीम एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now