नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लोक अदालत : राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी दिया गया निर्देश 

केबीआई| खगड़िया 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया के सचिव आरएम तिवारी ने बताया कि दिनांक 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया सुश्री काजल झाम्ब के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18 नवंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया के सचिव आरएम  तिवारी की अध्यक्षता में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं विभिन्न विभाग के पदाधिकारीगण की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें शाखा प्रबंधकगण से उनके शाखा में अब तक कितने ऋणी को चिन्हित किया गया है एवं कितने ऋणी को नोटिस निर्गत किया गया है, की जानकारी ली गई और सभी शाखा प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे पक्षकारों को जिनको अब तक चिन्हित नहीं किया गया है को चिन्हित करें, साथ ही वैसे चिन्हित पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए  नोटिस निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी को अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया और पिछले लोक अदालत की तुलना में इस बार अधिक संख्या में बैंक से संबंधित मामलों के निष्पादन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now