माही मनीषा का डांस देखने गए युवक की सिर में गोली मारकर हत्या
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हत्या : बेलदौर के तिलाठी गांव में कार्तिक मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया था आयोजन
• मृतक की मां ने दोस्तों पर लगाए हत्या का आरोप, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
केबीआई | बेलदौर
बेलदौर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में मातम और सनसनी फैल गई है। बताया गया कि कंजरी पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी दीप नारायण राम का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर तिलाठी गांव में आयोजित कार्तिक मेले में माही मनीषा का डांस देखने जा रहा था। रात करीब 11 बजे, जब छोटू अपने घर से महज 20 कदम की दूरी पर पहुंचा, तभी जिओ टावर के पास घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला किया और सिर में गोली मार दी। घायल छोटू को उसके दोस्त प्रीतम कुमार और संतोष कुमार ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक की मां नीलम देवी, जो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 की सहायिका हैं, का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। मां का कहना है कि वह इंसाफ के लिए पुलिस पर पूरी तरह भरोसा कर रही हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने एएसआई दिलीप कुमार साह को अस्पताल और घटनास्थल पर भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया गया। भागलपुर से बुलाए गए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) दल ने घटनास्थल से खून और अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए।
संदेह के घेरे में दोस्त, तीन हिरासत में
पुलिस ने मामले की जांच में तेजी दिखाते हुए अशोक राम के पुत्र सुधीर राम, संजो राम के पुत्र संतोष कुमार और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


