नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ पथराव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ पथराव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : बेलदौर में जमीन विवाद में फर्जी कागजात के आधार पर हो रहा था मकान निर्माण

केबीआई| बेलदौर

बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी पंचायत अंतर्गत बाके सिंह वासा में विवादित जमीन पर हो रहे मकान निर्माण कार्य को रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब अनिल शर्मा के परिजन और रिश्तेदार पुलिस से उलझ गए और उन पर हमला कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि कंजरी गांव निवासी ललन यादव और अनिल शर्मा के बीच जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है। अनिल शर्मा ने फर्जी कागजात के आधार पर विवादित जमीन पर मकान की ढलाई शुरू कर दी थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बेलदौर थाना के अपर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राजन अपने दल बल के साथ निर्माण कार्य रोकने पहुंचे थे। लेकिन मौके पर अनिल शर्मा के परिजन और रिश्तेदारों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी और इसके बाद पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस किसी तरह जान बचाकर विवादित स्थल से निकल गई। गौरतलब है कि अनिल शर्मा के आवेदन पर 6 नवंबर 2024 को इस जमीन पर धारा 144 लागू की गई थी। इसके बावजूद अनिल शर्मा ने दबंगई दिखाते हुए मकान निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। इस संबंध में बेलदौर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर परशुराम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now