नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुशवाहा समाज ने महेशखूंट में किया निशिकांत कुशवाहा का जोरदार अभिनंदन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कुशवाहा समाज ने महेशखूंट में किया निशिकांत कुशवाहा का जोरदार अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वागत : जिला स्तरीय रैली और समाज को एकजुट करने का संकल्प, जगदेव बाबू के अधूरे सपने को पूरा करने का किया वादा

केबीआई| खगड़िया

गुरुवार को पूर्णियां से पटना जाते समय महेशखूंट के बन्नी पंचायत में स्वर्गीय वीर सिंह के होटल परिसर एवं खगड़िया न्यू कोशी हॉस्पिटल समीप कुशवाहा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने समाजसेवी एवं उद्योगपति निशिकांत कुशवाहा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भारी जनसमूह ने समारोह को उत्सव का रूप दे दिया। अपने संबोधन में निशिकांत कुशवाहा ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का प्रेम और समर्थन इसी तरह मिलता रहा तो जल्द ही जिला स्तरीय रैली आयोजित कर समाज को संगठित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के महापुरुष जगदेव बाबू के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवियों और नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें संजय कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार मंटू, मुकेश कुमार, लाल बिहारी सिंह, परमानंद सिंह, प्रभात सिंह कुशवाहा, और विश्व कुशवाहा संगठन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, प्रमुख थे। इसके अलावा गोगरी नगर परिषद के पार्षद मनोज कुमार, पसराहा पंचायत के उपमुखिया नीरज कुमार, संवेदक प्रभात किरण, पसराहा से कुंदन कुशवाहा, और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वर्गीय वीर सिंह के सुपुत्र मनीष कुशवाहा ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में समाज के लोगों ने एकता और प्रगति के संकल्प के साथ निशिकांत कुशवाहा का स्वागत किया और भविष्य की योजनाओं में उनका साथ देने का भरोसा दिलाया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now