बेगूसराय को टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में अहम पहल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उद्घाटन : बेगूसराय में जीविका कौशल विकास केंद्र का किया गया उद्घाटन
केबीआई| बेगूसराय
बेगूसराय जीविका, बेगूसराय और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी), दिल्ली के सहयोग से शनिवार को सदर प्रखंड के पचम्बा में जीविका कौशल विकास-सह-उत्पादन केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीएम तुषार सिंगला, विधायक कुंदन कुमार, राजकुमार सिंह, विधान पार्षद सर्वेश सिंह, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार और एनएसडीसी के सीईओ वेद मणि त्रिपाठी समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस केंद्र की स्थापना से बेगूसराय को टेक्सटाइल उद्योग का हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि जीविका महिलाओं के आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जिले के 28 हजार से अधिक समूहों की 3 लाख 42 हजार से ज्यादा जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने निफ्ट और एनएसडीसी जैसी संस्थाओं की भागीदारी को सराहा और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की प्रतिबद्धता जताई। डीएम तुषार सिंगला ने केंद्र की स्थापना को बेगूसराय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता में नए अवसर मिलेंगे। विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि जीविका समूहों ने महिलाओं को न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त किया है। विधान पार्षद सर्वेश सिंह ने कहा कि इस केंद्र से महिलाएं प्रबंधन, उद्यमिता और तकनीकी दक्षता में निपुण बनेंगी। प्रबंधन संचार जीविका बेगूसराय के राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का विषय प्रवेश एनएसडीसी के राज्य प्रमुख मयंक भटनागर ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार ने दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों ने केंद्र का अवलोकन किया और अतिथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


