नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जदयू मिलन सह सम्मान समारोह: सैकड़ों अल्पसंख्यक नेता जदयू में हुए शामिल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जदयू मिलन सह सम्मान समारोह: सैकड़ों अल्पसंख्यक नेता जदयू में हुए शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : सीएम नीतीश कुमार को बताया अल्पसंख्यकों का असली हितैषी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन

केबीआई| खगड़िया 

कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140 वीं जयंती समारोह के अवसर पर जदयू मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की। समारोह का संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित जदयू नेताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। साथ ही नेताओं ने उन महान बिभूति के जीवनी को अनुकरणीय बताया। मिलन सह सम्मान समारोह में गोगरी प्रखंड के फैजान फरीदी, मो असरार आलम, मो आजाद हुसैन, मो मसरूर, शरीफ उद्दीन एवं अकरम सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम वर्ग के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के अल्पसंख्यक हितार्थ कार्यों से प्रभावित होकर एवं उनपर विश्वास एवं पूर्ण आस्था जताते हुए जदयू में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए नेताओं के साथ साथ चौथे बार बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो शहाव उद्दीन, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो रूस्तम अली, प्रदेश सचिव मुबारक हुसैन तथा नव मनोनीत गोगरी नगर परिषद जदयू के अध्यक्ष इम्तियाज खान को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल व पार्टी के उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत-सम्मान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। समारोह में उक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावे जदयू नेत्री नीलम वर्मा, जदयू प्रवक्ता अरविंद तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, शमीम, आनंद कुमार गुप्ता, अबरार आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक वर्ग को झांसे में रखकर सिर्फ़ राजनीतिक रूप से उपयोग करते रहे दूसरे दल के नेता 
समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं ने अल्पसंख्यक वर्ग को झांसे में रखकर सिर्फ़ राजनीतिक रूप से उपयोग करते रहे। लेकिन हमारे सर्वमान्य नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति संवेदनशील और मेहरबान रहे हैं।जिसके बदौलत दिन दूना रात चौगुना इन वर्ग का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी, मदरसा संस्थान की सुदृढ़ीकरण, छात्र-छात्राऐं को साईकिल- पोशाक योजना, उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मैट्रिक-इन्टर में फस्ट व सकेंड करने पर प्रोत्साहन राशि, तालिमी मरकज की बहाली, मदरसा शिक्षकों की सैलरी सरकारी शिक्षकों की तरह दी जा रही है। इसलिए उन्होंने पार्टी में शामिल हुए अल्पसंख्यक नेताओं से अपने समुदाय के लोगों के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के हक में किये जा रहे तमाम लाभकारी विकास कार्यों को बताने पर बल दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now