सहकारिता और शिक्षा में सुधार से समाज के हर वर्ग को होगा लाभ : सुनील कुमार सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : भाजपा जिला मंत्री सह संसारपुर पैक्स अध्यक्ष ने मंत्री से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
केबीआई| खगड़िया
पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद भाजपा जिला मंत्री सह संसारपुर के नव-निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को पटना में बिहार सरकार के शिक्षा और सहकारिता मंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सहकारिता और शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया।भाजपा जिला मंत्री के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे सुनील कुमार सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता और शिक्षा में सुधार से समाज के हर वर्ग को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि खगड़िया में सहकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में सुधार सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
भ्रष्टाचार उन्मूलन का संकल्प
सुनील कुमार सिंह ने सहकारिता क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “पदभार ग्रहण करने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता सहकारिता में पारदर्शिता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। यह मेरा दृढ़ संकल्प और निश्चय है कि सहकारिता में फैले भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


