नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, सांगठनिक मजबूती पर जोर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, सांगठनिक मजबूती पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : मानसी में जदयू ने पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक का किया आयोजन, पूर्वी ठाठा, पश्चिमी ठाठा और चकहुसैनी पंचायत की बैठक संपन्न 

केबीआई| खगड़िया

जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के निर्देशानुसार गुरुवार को मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा, पश्चिमी ठाठा एवं नगर पंचायत चकहुसैनी में जदयू की पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने पंचायत स्तरीय सांगठनिक गतिविधियों का मूल्यांकन करते हुए कहा कि खगड़िया जिले के विधानसभा क्षेत्र में जदयू संगठन, जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में पहले की अपेक्षा अधिक सशक्त और संगठित हुआ है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में एनडीए 225 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक के दौरान पश्चिमी ठाठा में शंकर सिंह, सुनील कुमार बबलू, विजय कुमार सिंह, बालकिशोर चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, जिला महासचिव रामप्रवेश यादव, पंचायत अध्यक्ष भरत कुमार, हर्षवर्धन, राजवर्धन, अजीत प्रसाद सिंह, पूर्वी ठाठा में हर शंभू सिंह, चंडी सिंह, बलवीर सिंह, पंचायत अध्यक्ष फंटूश कुमार एवं चकहुसैनी में हरिनंदन कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष रोशन कुमार, मोहम्मद इलियास, हेमंत कुमार, महेश्वर सिंह, वकील सिंह, रामप्रवेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।

नीतीश कुमार के नेतृत्व को बताया मजबूत
मानसी प्रखंड प्रभारी एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल ने कहा, “बिहार के सच्चे सेवक नीतीश कुमार हैं। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने की बात कही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now