खगड़िया में युवक की गोली लगने में मौत, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हत्या या आत्महत्या : सीने में गोली लगने से युवक मौत क्षेत्र में सनसनी
ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया
शहर के सन्हौली क्षेत्र से शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सन्हौली निवासी विजय पाठक के 23 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार की मौत गोली लगने से हुई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रीतम कुमार ने अपने सीने में गोली लगी है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद परिवार ने प्रीतम को गंभीर हालत में खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही प्रीतम ने दम तोड़ दिया। प्रीतम सन्हौली स्थित अपने ननिहाल में रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नशे का आदी था और अक्सर अपने परिवार से पैसे की मांग करता था। घटना के दिन भी पैसे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह यह घटना हुई है।
सदमे में परिजन
घटना के बाद प्रीतम के परिवार वाले सदमे में हैं और उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। स्थानीय लोग भी घटना के पीछे के कारणों को लेकर अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं।
पुलिस जांच पर टिकी नजर
इस घटना का असली कारण क्या है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना से जुड़े हर पहलू पर जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


