नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकार को बीपीएससी का पुनः परीक्षा लेना होगा: त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सरकार को बीपीएससी का पुनः परीक्षा लेना होगा: त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदर्शन : सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर युवा शक्ति नेताओं ने बंद कराई दुकानें

केबीआई| खगड़िया 

70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर पुनः सभी परिक्षार्थियों का परीक्षा लेने और व्यवसायियों के सुरक्षा के सवाल पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर खगड़िया में सैकड़ो की संख्या में युवा शक्ति के नेताओं ने सड़क पर उतर कर दुकानें बंद करवाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। रविवार को शहर के बलुवाही स्थित ठाकुड़बाड़ी में युवा शक्ति के नेता इकट्ठा हुए। तत्पश्चात जुलूस निकालकर एमजी रोड से राजेन्द्र चौक की ओर रवाना हुए। रास्ते में पड़ने वाले सभी दुकानदारों से छात्रों के हित में समर्थन मांग कर सभी दुकानें बंद कराई। दुकानदारों ने भी सहर्ष आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान शहर के सड़क पर काफी जाम की स्थिति बन चुका था। एमजी रोड होते हुए युवा शक्ति नेताओं का जत्था राजेन्द्र चौक पर पहुंचा। वहां पहुंच कर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और संचालन युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा कर रहे थे। वहीं इस सभा में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि सरकार की मंशा छात्र हित में नहीं है। एक तरफ महीने भर से बीपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया जा रहा है तो दूसरी तरफ सरकार उसपर लाठियां भांजने की काम कर रही है, जिसे युवा शक्ति कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस आंदोलन को हल्के में लेने की भूल न करके छात्रों की मांग को स्वीकार कर 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा लें, अन्यथा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में विशाल छात्र आंदोलन चलेगा जिसके नीतीश कुमार के बैशाखी की सरकार सहन नहीं कर सकेंगी और यह सरकार आंधी में पत्ते की तरह उड़ जाएगी। वहीं युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव कृष्णा नन्द यादव ने कहा कि सरकार द्वारा सिर्फ एक सेंटर का परीक्षा रद्द कर उसी सेंटर का पुनः परीक्षा लेना सरासर धोखा है। परीक्षा में धांधली सभी परीक्षा केंद्र पर हुई थी तो सिर्फ एक ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षा लेना कहीं से उचित नहीं है। सरकार बीपीएससी परीक्षा में धांधली करने वाले अधिकारियों और नेताओं को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है। बीपीएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के माफियों की संपत्ति जप्त क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यह धांधली सरकार के निगरानी में किया गया है। गरीब किसान मजदूर के बच्चों का अधिकार छीनकर अधिकारी और नेताओं के बच्चों को देने का काम किया गया है। इसीलिए सरकार माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है।

 

परीक्षाओं का पेपर लीक होने न आखिर क्या है कारण : गुड्डू

वहीं युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू और गोगरी के प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि बीपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं का पेपर लीक हो जाता है। सांसद पप्पू यादव के दिशा-निर्देश पर बीपीएससी अभ्यर्थियों के मांग के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा। सरकार जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं करेगी तब तक युवा शक्ति सड़क पर उतर कर आंदोलनरत रहेगा। इस अवसर पर युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, मनीष सम्राट, मदन सिंह, झलेंद्र यादव, अणु प्रवीण, कविरंजन कुमार यादव, जवाहर यादव, धर्मेंद्र पोद्दार, अर्जुन यादव, फुलन यादव, सुमन कुमार, कृष्ण मोहन यादव, सिंटू सिंह, मो.जुनेद आलम, मो.जिशान, मुस्तफा, मो. इमरान, मो. इज़हार, शंकर दयाल सहित सैकड़ों युवा शक्ति के नेता कार्यक्रम में शामिल थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now