खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ का चेकिंग अभियान: 13 लोग गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई : अनाधिकृत प्रवेश, एसी कोच में घुसपैठ और अवैध खाद्य बिक्री के आरोप में की गई कार्रवाई
सिटी रिपोर्टर | खगड़िया
आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में गुरुवार को खगड़िया रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारियों में तीन लोग अनाधिकृत रूप से स्टेशन में प्रवेश करने, चार लोग एसी कोच में अवैध रूप से घुसपैठ करने, तीन लोग ट्रेन में बिना अनुमति के खाद्य पदार्थ बेचने, दो लोग नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ी करने और एक व्यक्ति दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के आरोप में शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर उन्हें रेलवे न्यायालय खगड़िया में पेश किया गया। इस अभियान में महिला उप निरीक्षक निक्की कुमारी, उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान, आरक्षी सज्जन कुमार और आरक्षी विक्रम कुमार आजाद ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


