केस उठाने के दबाव में फायरिंग, चचेरे भाई को लगी गोली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गोलीकांड : गंगौर थाना क्षेत्र के बड़ी कोठीया में 8 महीने पुराने चोरी के मामले को लेकर हमला, घायल सदर अस्पताल से रेफर
केबीआई|खगड़िया
जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के बड़ी कोठीया गांव में बुधवार को एक व्यक्ति पर गोली चला दी गई, जिससे उसके चचेरे भाई को गोली लग गई। घटना का कारण 8 महीने पुराना एक चोरी का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़ी कोठीया निवासी बालों उर्फ बालेश्वर यादव (55), पिता स्वर्गीय मोहन यादव ने निभाश यादव पर गोली चला दी। हालांकि, निभाश खुद को बचाने में सफल रहा, लेकिन गोली उसके चचेरे भाई को लग गई। गोली दाएं पंजरे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 8 महीने पहले निभाश यादव के घर में चोरी हुई थी, जिसमें विद्यार्थी यादव के पुत्र पिंटूश यादव को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन, हाल के दिनों में केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी विवाद को लेकर बुधवार को बालेश्वर यादव ने निभाश यादव पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


