आशिक मिजाज दारोगा ने महिला कांस्टेबल को किया प्रेग्नेंट, फिर जबरन करवा दिया गर्भपात, अब चल रहा फरार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
क्राइम : जमुई में महिला कांस्टेबल ने दारोगा पर लगाया यौन शोषण और ठगी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच रिपोर्ट आते ही आरोपी होंगे सस्पेंड
केबीआई|जमुई
बिहार के जमुई जिले में यातायात थाना में तैनात सार्जेंट (दारोगा) धीरज कुमार सुमन की करतूतों का खुलासा हुआ है। एक महिला कांस्टेबल ने उस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, गर्भपात कराने और लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी दारोगा फरार हो गया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
महिला कांस्टेबल ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता महिला कांस्टेबल ने लिखित शिकायत में बताया कि जब वह जमुई यातायात थाना में तैनात थी, तब सार्जेंट धीरज कुमार सुमन ने ड्यूटी के दौरान उसका मोबाइल नंबर लिया और लगातार फोन कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मार्च 2024 में, जब महिला कांस्टेबल अपने किराए के मकान में थी, तब आरोपी जबरन वहां पहुंचा और मना करने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद बार-बार पुलिस लाइन और अन्य जगहों पर बुलाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
गर्भवती होने पर कराया जबरन गर्भपात
पीड़िता के अनुसार, जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी दारोगा ने शादी का वादा करते हुए उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी उसका शोषण जारी रहा। 16 दिसंबर 2024 की रात को उसने पुलिस लाइन में बुलाकर फिर से उसका यौन शोषण किया और मारपीट कर भगा दिया।
लाखों रुपए की ठगी का भी आरोप
महिला कांस्टेबल ने दारोगा पर ठगी के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि आरोपी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से कपड़े और अन्य सामान मंगवाता था, जिसका भुगतान पीड़िता को करना पड़ता था। इसके अलावा, वह कई बार घर आकर अलग-अलग बहाने से उससे पैसे लेता था। इस तरह आरोपी ने दो से तीन लाख रुपए की ठगी की है।
एसपी बोले – जल्द होगी गिरफ्तारी
“जमुई एसपी महिला कांस्टेबल की शिकायत पर जमुई महिला थाना में कांड संख्या 12/25 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है और रिपोर्ट आते ही कोर्ट में पेश की जाएगी और आरोपी को सस्पेंड किया जाएगा। जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ को सौंपी गई है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”- मदन कुमार आनंद, एसपी जमुई।
Source : Indiatv.in
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


