होली गीतों पर झूमे डॉक्टर और उनके परिवार, पारंपरिक व्यंजनों का लिया आनंद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उत्सव : मंजू वाटिका में आईएमए और आईडीए का होली मिलन समारोह, डॉक्टरों ने गीत-संगीत संग मनाया उत्सव, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
केबीआई| खगड़िया
मंजू वाटिका विवाह भवन में गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के संयुक्त बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस उत्सव में न केवल डॉक्टरों ने बल्कि उनके परिवारों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और समारोह की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों पर डॉक्टरों और उनकी पत्नियों ने नृत्य कर समां बांध दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. विवेकानंद, डॉ. तुलस्यान, डॉ. पंसारी, डॉ. रितुराज, डॉ. जैनेन्द्र, डॉ. पवन, डॉ. देवव्रत, डॉ. नरेन्द्र और डॉ. शैलेन्द्र सहित कई डॉक्टरों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में शामिल लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
होली मिलन समारोह में पूआ, पूरी समेत स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. प्रेम शंकर और अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि वे हर मतभेद और झगड़े को भूलकर होली के इस अवसर पर प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाएं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


