ईदगाह में गूंजा भाईचारे का संदेश, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दी ईद की बधाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ईद मुबारक : हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश, गरीबों की मदद और भाईचारे को बताया ईद का मकसद
केबीआई| खगड़िया
ईद उल फितर के शुभ अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने एमजी मार्ग स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाई दी। उनके साथ पूर्व वार्ड पार्षद जावेद अली, मो. शाहबुद्दीन, मो. नसीम उर्फ लंबू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद मनोहर यादव ने वार्ड पार्षद शाहिद, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. आसिफ नज़ीर, अमजद नज़ीर, सोनू नज़ीर, कांग्रेस नेत्री शमा प्रवीण, छात्र राजद नेता टीपू सहित दर्जनों मुस्लिम परिवारों के घर जाकर ईद की शुभकामनाएं दीं और सेवइयों का आनंद लिया। इस अवसर पर मनोहर कुमार यादव ने कहा कि “ईद केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। भारत विविधताओं का देश है, जहाँ हिंदू-मुस्लिम मिलकर त्योहार मनाते हैं और एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होते हैं।” उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने के बाद आने वाली ईद खुशियों और दुआओं का त्योहार है। इस दिन सभी लोग गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं और जरूरतमंदों की सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि ईद से पहले गरीबों को ‘फितरा’ दिया जाता है, ताकि वे भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।
ईदगाह में गूंजे मुबारकबाद के तराने
ईद की नमाज के बाद ईदगाह में राजद जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, मनोज चौधरी, राजद नेता अभिजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद के इस शुभ अवसर पर सभी ने समाज में भाईचारा, सौहार्द और प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


