नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुरुष नसबंदी में उत्कृष्ट कार्य पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार सम्मानित, खगड़िया का बढ़ाया मान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पुरुष नसबंदी में उत्कृष्ट कार्य पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार सम्मानित, खगड़िया का बढ़ाया मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मान : मुंगेर प्रमंडल में सर्वाधिक ऑपरेशन कर बनाया कीर्तिमान, जागरूकता अभियान से बदली सोच

रितेश कुमार|खगड़िया
खगड़िया के लिए गर्व की बात है कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार को मुंगेर प्रमंडल में सर्वाधिक पुरुष नसबंदी (Male Sterilization) ऑपरेशन सफलतापूर्वक करने के लिए राज्य स्तर पर RAD द्वारा सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है, जिसने जिले के स्वास्थ्य तंत्र की कार्यकुशलता को भी उजागर किया है। डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने परिवार नियोजन कार्यक्रम को नई दिशा देते हुए समाज में पुरुष नसबंदी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस सुरक्षित, सरल और प्रभावी प्रक्रिया के प्रति प्रेरित किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में पुरुष आगे आकर नसबंदी ऑपरेशन कराने लगे, जिससे कार्यक्रम को नई गति मिली। मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में सर्वाधिक ऑपरेशन कर उन्होंने एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सफलता में सदर अस्पताल की पूरी टीम—चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. धर्मेन्द्र कुमार को बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता न केवल खगड़िया जिले के लिए सम्मान की बात है, बल्कि अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now