नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी यूको बैंक में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा : 10 हजार घूस लेते बैंक मैनेजर धराया, बिचौलिया भी गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी यूको बैंक में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा : 10 हजार घूस लेते बैंक मैनेजर धराया, बिचौलिया भी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खुलासा : सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर मचाया हड़कंप, घूस की पहली किश्त लेते ही टीम ने धर दबोचा, मृतक के खातों से पैसे निकालने में भी ऐंठते थे पैसे

रौशन कुमार। खगड़िया 

जिले के मानसी बाजार स्थित यूको बैंक शाखा में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी कर शाखा प्रबंधक अमर कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर ने एक जरूरतमंद ग्राहक से लोन पास कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग की थी, साथ ही मैनेजर पर आरोप था कि वे मृतक के खातों से पैसे निकालने में भी बिचौलियों के माध्यम से पैसे ऐंठते थे। इसी में से एक पीड़ित ग्राहक ने सीबीआई पटना यूनिट में शिकायत कर पूरा मामला उजागर कर दिया। जिसके बाद सीबीआई डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को मानसी पहुंचकर पूरे दिन बैंक शाखा और शाखा प्रबंधक की गतिविधियों पर नजर रखी। योजना के तहत ग्राहक ने पहले बिचौलिया राजेश पासवान को 10 हजार रुपए सौंपे। राजेश पासवान ने जैसे ही यह रकम बैंक के अंदर जाकर शाखा प्रबंधक को देने की कोशिश की, तभी बैंक में बैठी सीबीआई टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। सीबीआई टीम ने दोनों को पकड़ने के बाद परिसदन में घंटों पूछताछ की। इसके बाद अमर कुमार और बिचौलिया के घरों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त किए गए। शाखा प्रबंधक के घर से कई जरूरी फाइलें जब्त कर सील की गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यूको बैंक की इस शाखा में दलाली और कमीशनखोरी का खेल चल रहा था, लेकिन कोई खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता था। पहली बार किसी ग्राहक ने आवाज उठाई, तो पूरे खेल का पर्दाफाश हो गया।

नहीं उठाया जाता यह कदम तो, यूं ही चलता रहता दलाली का खेल 

ग्राहक ने हिम्मत दिखाकर घूसखोरी की शिकायत की और पूरे जाल को सीबीआई के हवाले सौंप दिया। अगर यह कदम नहीं उठाया जाता तो दलाली का खेल यूं ही चलता रहता। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोन दिलाने के नाम पर गरीबों की जेब काटी जा रही थी। बैंक के अफसर खाता बंद कराने या मृतक के खातों से पैसे निकालने में भी उनके परिजनों से पैसे ऐंठते थे। ऐसे अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई करनी ही चाहिए।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now