नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया को रेलवे से ऐतिहासिक सौगात : अब जोगबनी से दक्षिण भारत तक सीधी ट्रेन सेवा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया को रेलवे से ऐतिहासिक सौगात : अब जोगबनी से दक्षिण भारत तक सीधी ट्रेन सेवा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : सांसद राजेश वर्मा के प्रयास से स्वीकृत हुई बहुप्रतीक्षित ट्रेन— लाखों यात्रियों को इलाज, शिक्षा, रोजगार में मिलेगा लाभ

केबीआई|खगड़िया 
खगड़िया समेत कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रेलवे क्षेत्र से जुड़ी एक ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। खगड़िया लोकसभा के सांसद राजेश वर्मा के सतत प्रयासों का परिणाम है कि अब जोगबनी से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारिक पत्र जारी कर इस सेवा को मंजूरी दी है। यह ट्रेन खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर और सोनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर सप्ताह में 5 दिन चलेगी, जबकि सप्ताह में 2 दिन कटिहार वाया मालदा रूट से परिचालन होगा। इससे सीमांचल के अन्य जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

 

मरीजों, छात्रों, युवाओं और व्यापारियों के लिए वरदान

सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि इस सीधी ट्रेन सेवा से दक्षिण भारत के चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलोर, भेल्लोर जैसे शहरों में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं कोचिंग, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी सीधा संपर्क मिलेगा। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से रामेश्वरम्, तिरुपति जैसे तीर्थ स्थलों तक भी अब यात्रा आसान होगी।

 

संसद से सड़क तक उठाई आवाज

सांसद वर्मा ने बताया कि उन्होंने संसद में सत्र के दौरान और व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मिलकर जनता की इस माँग को प्रमुखता से रखा था। मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था जो अब साकार हुआ। सांसद ने कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं बल्कि विकास की रफ्तार है, जो खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और दरभंगा जैसे जिलों को जोड़कर नई संभावनाएँ खोलेगी।

 

रेलवे से जुड़े लोगों में खुशी की लहर

इस फैसले के बाद खगड़िया और आस-पास के जिलों में रेलवे से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, छात्र संगठनों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सांसद के प्रयासों की सराहना की। सभी ने इसे खगड़िया क्षेत्र के प्रति सांसद राजेश वर्मा के संघर्ष और सक्रियता का परिणाम बताया।

 

विकास के प्रति समर्पण का प्रमाण

सांसद वर्मा ने कहा कि चाहे आरओबी की समस्या हो या नई ट्रेनों की मांग— उन्होंने जनता की हर समस्या को संसद से लेकर मंत्रालय तक प्रमुखता से उठाया है। उनका लक्ष्य है कि लोकसभा क्षेत्र हर क्षेत्र में प्रगति करे — सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सभी क्षेत्रों में विकास हो। यह नई ट्रेन सेवा उनके संकल्प और जनता के विश्वास का मजबूत प्रमाण है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now