कबड्डी प्रतियोगिता और साइकिल प्रभात फेरी से युवाओं ने दिया संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : यूथ क्लब खगड़िया का 17वां स्थापना दिवस: खेलकूद और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम से दी समाज को नई दिशा
केबीआई। खगड़िया, 31 जुलाई 2025
यूथ क्लब खगड़िया ने अपने 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया। 30 जुलाई को रहीमपुर मैदान में बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम के दूसरे दिन 31 जुलाई को नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव समेत लगभग 100 खिलाड़ियों ने एक जैसे उजले टी-शर्ट और टोपी पहनकर ‘नशा मुक्त हो हमारा खगड़िया, स्वस्थ रहे हमारा खगड़िया’ का नारा लगाया। सभी खिलाड़ियों ने साइकिल सवार होकर प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी कोसी साइंस क्लासेस से शुरू होकर सन्हौली गौशाला रोड, आरओबी, राजेंद्र चौक, थाना रोड, एसडीओ रोड, बखरी बस स्टैंड, स्टेशन रोड होते हुए सदर अस्पताल चौक से वापस कोसी साइंस क्लासेस में समाप्त हुई। यूथ क्लब खगड़िया के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार, सचिव मनीष कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. जैनेंद्र नाहर, रंजीत कांत वर्मा, डॉ. देवव्रत एवं देवांशु मिश्रा ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए केवल कानून नहीं, बल्कि निरंतर जनजागरूकता जरूरी है। इस मौके पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, फिर भी खगड़िया जैसे छोटे शहर में कई नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नशाबंदी में विफल रही है, इसलिए जागरूकता ही एकमात्र समाधान है। इस अभियान में यूथ क्लब के दर्जनों युवा जैसे प्रकाश, संजीत यादव, मिथुन, गौतम, सिद्धांत, राजीव, राकेश, चाहत, चुन्नी, अरमान, प्रिंस, आनंद, अभी, बंशी आदि उत्साह से शामिल हुए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाता रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


