नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की अनूठी पहल  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की अनूठी पहल 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : “मेरी बहना, मेरा अभिमान” अभियान के तहत सैकड़ों महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

केबीआई। खगड़िया, 3 अगस्त 2025
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में खगड़िया में रविवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। “मेरी बहना, मेरा अभिमान” अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया ने सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया। यह कार्यक्रम खंडेलिया कम्पाउंड स्थित अटल सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय खंडेलिया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मजबूत करना नहीं है, बल्कि उनमें आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का संचार भी करना है। उन्होंने कहा कि यूथ फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष वंदना सिंह पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, यूथ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हर्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं को नई ऊर्जा और दिशा देते हैं। सैकड़ों महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सिलाई मशीन मिलने से अब वे घर बैठे रोजगार कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक मदद कर पाएंगी। मौके पर हिना साह, प्रिया पासवान, संगीता शर्मा, मीणा ठाकुर, अमृता तांती, बबीता भगत, सरिता राय, प्रीति चौधरी, कंचन सदा समेत सैकड़ों महिलाओं ने सिलाई मशीन प्राप्त की। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और प्रशंसा का माहौल देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास आने वाले दिनों में बड़े बदलाव का माध्यम बनेंगे और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now