नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा रचेगी नया इतिहास: डॉ. सलील कुमार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा रचेगी नया इतिहास: डॉ. सलील कुमार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : मानसी में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला, विकास कार्यों और जीत के संकल्प पर मंथन

केबीआई। खगड़िया/मानसी, 3 अगस्त 2025
मानसी प्रखंड के रामजानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर के विवाह भवन में रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष रमेशचंद्र सुर्या की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति और पार्टी के विजन से खुद को अवगत कराया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सलील कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों ने जनता का भरोसा मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका न्याय का मंत्र सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा गया है। डॉ. सलील ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि बिहार तभी विकसित होगा जब एनडीए गठबंधन को पुनः पूर्ण बहुमत मिलेगा। इस कार्यशाला में जिला महामंत्री इन्द्रभूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी, मंडल प्रभारी लक्ष्मी देवी, विधानसभा प्रभारी नवीन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनीष राय, भाजपा नेता नवीन सिंह, अनुपम सिंह, मंडल महामंत्री गोपाल सिंह, अजित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सनम कुमारी, गोपाल साह, प्रेमजीत प्रजापति, कमलेश्वरी सिंह, मंडल मंत्री कुमारी पूनम भारती, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार राजा, बलवीर कुमार, पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार, अनुज कुमार, ब्रिजनंदन यादव, कुमोद सिंह और गोपाल शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

हासिल होगी रिकॉर्ड जीत : शत्रुघ्न भगत

भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनाव में उतरेगा और रिकॉर्ड जीत हासिल करेगा। भाजपा नेता सीए अनुज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई उंचाइयों को छू रहा है और बिहार में भी एनडीए सरकार में विकास का परचम लहरा रहा है। मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र सुर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बिहार में नया कीर्तिमान रचेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिला है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now