नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया के सुनील कुमार मेहता बने BJP अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया के सुनील कुमार मेहता बने BJP अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, 2025 चुनाव में NDA की जीत को लेकर जताया विश्वास

केबीआई। खगड़िया

भारतीय जनता पार्टी ने खगड़िया के लोकप्रिय नेता एवं बछोता पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस फैसले से न केवल खगड़िया बल्कि पूरे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई है। मेहता ने अपनी राजनीतिक यात्रा पंचायत स्तर से शुरू की थी। संघर्षशील नेतृत्व और स्वच्छ छवि के कारण उन्होंने जनता का गहरा विश्वास अर्जित किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा –“मैं पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और अति पिछड़े समाज की आवाज को मजबूती से रखूंगा।” बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र सिंह ने मेहता को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए मेहता ने विश्वास जताया कि – “2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।” स्नीथाय कार्यकर्ताओं ने इसे खगड़िया के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह नियुक्ति कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now