नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया! – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया!

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महोत्सव : 27 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा ऐतिहासिक 16वां गणेश महोत्सव, पंडाल से लेकर झूला-मीना बाजार तक खास तैयारियां

केबीआई। मानसी
मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में 27 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक सात दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। विशाल पंडाल और आकर्षक तोरणद्वार बनाने में दर्जनों मजदूर जुटे हुए हैं। बेगूसराय के मूर्तिकार रवि राज भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। मेला समिति अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन भव्य होगा। मानसी वॉलीबॉल रेलवे मैदान मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा, जहां टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, डिज्नी, नौका बिहार और मीना बाजार लगाकर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव की सफलता को लेकर समिति के सभी सदस्य लगातार सक्रिय हैं। अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह, सचिव आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, उपाध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उप सचिव मनिष कुमार और सनमुन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार रोहन, सदस्य सौरभ अनुपम, पप्पू कुमार सुमन, सत्यम कुमार, रुपेश कुमार, बंटी सर, सौरभ भगत, ईश्वर कुमार, सिंटू कुमार, अमरेश कुमार, डेविड कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, नवीन कुमार, सोनू कुमार, कन्हैया कुमार, सुमित कुमार, अजीत कुमार और सुमन कुमार आयोजन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

कलश शोभा यात्रा से होगा महोत्सव का शुभारंभ

आयोजकों ने अनुसार महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी, जबकि समापन 2 सितंबर को कलश विसर्जन के साथ किया जाएगा। इस बीच मनीषानंद जी महाराज के सानिध्य में पूजा-पाठ और हवन कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

सुरक्षा व व्यवस्था पर रहेगा खास ध्यान

मेले में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल पर्याप्त संख्या में मौजूद रहेगा। आयोजकों ने बताया कि इसके अलावा मेला समिति की ओर से पर्याप्त मात्रा में वॉलिंटियर भी मेला परिसर में मौजूद रहेंगे, मेला के हर गतिविधि पर मेला आयोजक और स्थानीय प्रशासन की नजर रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now