नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसबीआई फाउंडेशन निष्ठा ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

एसबीआई फाउंडेशन निष्ठा ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिक्षक दिवस पर डेंगू से जंग : इस्लामपुर स्थित अब्दुल कलाम स्कूल में एसबीआई फाउंडेशन निष्ठा द्वारा डेंगू अवेयरनेस कैंप का किया गया आयोजन

केबीआई। खगड़िया

शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के इस्लामपुर स्थित अब्दुल कलाम स्कूल में एसबीआई फाउंडेशन निष्ठा द्वारा डेंगू अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को डेंगू जैसी मौसमी बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। कैंप में डॉक्टर अफरोज़ आलम, फार्मासिस्ट मुमताज और लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार ने बच्चों को डेंगू के लक्षण, बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, कोऑर्डिनेटर सावन सिंह और टीम की सदस्य निधि कुमारी ने साफ-सफाई, मच्छर से बचाव और समय पर इलाज की महत्ता पर प्रकाश डाला।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों का रहा योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अब्दुल कलाम स्कूल के डायरेक्टर इमाम साहब की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के जीवन का भी जरूरी हिस्सा है। कैंप के समापन पर एसबीआई फाउंडेशन की टीम ने विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर कलम और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। यह पहल न सिर्फ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही बल्कि शिक्षक दिवस को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जोड़कर एक अनोखा संदेश भी दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now