नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस की “घर-घर अधिकार” मुहिम बेलदौर में जोरों पर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कांग्रेस की “घर-घर अधिकार” मुहिम बेलदौर में जोरों पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : नागेंद्र सिंह त्यागी ने संभाली कमान, गांव-गांव जाकर जनता से कर रहे संवाद

केबीआई। खगड़िया

बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाई जा रही “घर-घर अधिकार” मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। इस जन-अभियान का लक्ष्य है कि हर घर तक कांग्रेस का घोषणापत्र पंचुचे और लोग अपने अधिकारों व समस्याओं के समाधान को लेकर जागरूक हों। कांग्रेस नेता नागेंद्र सिंह त्यागी इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। वे लगातार पंचायत-पंचायत और टोला-टोला घूमकर जनता से सीधे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलदौर की जनता आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि हर नागरिक तक सम्मानजनक जीवन का अधिकार पहुंचे। त्यागी ने तेलौंछ, बन्नी, बलतारा, पौरा, तेलिहार और माली पंचायत के दर्जनों गांवों में जाकर घोषणापत्र बांटा और लोगों को कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराया।

 

जनता की प्रमुख समस्याएं

  • जलजमाव और खराब सड़कें
  • बेरोजगारी
  • शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की कमी

त्यागी ने भरोसा दिलाया कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आते ही इन मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेगा।

 

युवाओं, महिलाओं और किसानों का बढ़ा समर्थन

इस अभियान को युवाओं, महिलाओं और किसानों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कई जगहों पर लोग खुद आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनने की इच्छा जता रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के सीधी जनसंपर्क प्रयास से कांग्रेस का जनाधार मजबूत होगा और जनता को सही नेतृत्व का विकल्प मिलेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now