नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करीब 83 लाख की लागत राशि से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर होगा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

करीब 83 लाख की लागत राशि से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर होगा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सुविधा : सामुदायिक शौचालय के निर्माण से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी– सभापति अर्चना कुमारी

केबीआई। खगड़िया

नगर परिषद खगड़िया ने शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। जिसमें कुल सात स्थानों पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय एवं पांच जगहों पर मूत्राशय के निर्माण को लेकर निविदा (टेंडर) जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के सात जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना है जिसमें पूर्वी केबिन ढाला, पुलिस लाइन, बखरी बस स्टैंड, बलुआही बस स्टैंड, मथुरापुर फील्ड, संसारपुर फील्ड एवं बाजार समिति के प्रांगण में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही नेशनल स्कूल के पास अनुमंडल न्यायालय परिसर, पोस्ट ऑफिस रोड, इंस्पेक्टर ऑफिस एवं गांधी चौक के समीप मूत्राशय का निर्माण कराया जाना है। वहीं इसको लेकर नगर परिषद खगड़िया की सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि स्वच्छता और सुविधा नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “शहर में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों की कमी महसूस की जा रही थी। इनके निर्माण से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। हमारा प्रयास है कि तीन माह के भीतर सभी कार्य पूरे हों।” सभापति ने आगे कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम प्रयास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में नगर परिषद खगड़िया और भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करता रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now