नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, ड्रग्स नियंत्रण और जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत समीक्षा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, ड्रग्स नियंत्रण और जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक: सांसद राजेश वर्मा की अध्यक्षता में खगड़िया में दिशा की अहम बैठक

केबीआई। खगड़िया
माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिशा (DISHA) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, खगड़िया के विधायक बाबलू मंडल, बेलदौर, अलौली एवं परबत्ता के विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।पिछली बैठक की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत

बैठक की शुरुआत उप विकास आयुक्त श्वेता भारती द्वारा पिछली दिशा बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके पश्चात शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की गई।

खेल मैदान, शौचालय और टाउन हॉल कार्यों की समीक्षा
बैठक में जानकारी दी गई कि खेल विभाग के अंतर्गत जिले की 57 पंचायतों में खेल मैदान निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 39 पंचायतों में कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च माह तक पूरा कर लिया जाएगा। शेष 8 पंचायतों में भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया जारी है।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी, खगड़िया ने बताया कि नगर क्षेत्र में 500–600 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। साथ ही टाउन हॉल के पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति से भी अवगत कराया गया। इस दौरान सदर विधायक बबलू मंडल ने दाननगर स्थित पार्क को नगर पार्क योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।


दलित-महादलित समस्याओं और भूमि अधिकार पर चर्चा
परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने गांधी चौक के समीप दलित एवं महादलित समुदाय की समस्याओं को उठाया। इस पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी, गोगरी ने बताया कि वहां सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है। वहीं अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने भूमिहीन व्यक्तियों को पर्चा वितरण हेतु योग्य लाभुकों को चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की, जिस पर अपर समाहर्ता ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।


डुमरी पुल सड़क मरम्मति के निर्देश, ड्रग्स पर सख्ती
डीएम नवीन कुमार ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को डुमरी पुल की सड़क मरम्मति शीघ्र कराने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में सांसद श्री राजेश वर्मा ने सूखा नशा (ड्रग्स) पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। इस पर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि खगड़िया पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और पूर्व में हाटे बाज़ारे एक्सप्रेस के माध्यम से ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


सड़क सुरक्षा में खगड़िया अव्वल
सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षा में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटना मुआवजा निपटान में खगड़िया जिला पूरे बिहार में शीर्ष स्थान पर है, जहां 85 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।


सांसद ने की डीएम की सराहना
बैठक के अंत में सांसद राजेश वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर सभापति, मुखिया, प्रमुख एवं पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने डीएम नवीन कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि खगड़िया सौभाग्यशाली है जिसे ऐसे डीएम मिले हैं जो स्वयं क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं से अवगत होते हैं। डीएम नवीन कुमार ने भी सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यपालिका एक ही सरकार के अंग हैं और खगड़िया के समग्र विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now