भगत सिंह को श्रद्धांजलि के साथ खेल भावना का शानदार प्रदर्शन, टाय-ब्रेकर में कोशी फुटबॉल क्लब 4-2 से जीता मैच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहादत दिवस : कोशी कॉलेज मैदान में खेला गया रोमांचक फुटबॉल मैच
KBI, KHAGARIA
23 मार्च 2026 को कोशी कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड में शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सैनिकों एवं खिलाड़ियों द्वारा शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर वीर सपूत को नमन किया। इसके उपरांत कोसी फुटबॉल क्लब और मुश्कीपुर क्लब, जमालपुर के बीच एकदिवसीय फुटबॉल मैच खेला गया, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने 2-2 गोल कर मुकाबले को बराबरी पर रखा। अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमों ने 1-1 गोल दागकर स्कोर 3-3 कर दिया। आखिरकार मैच का फैसला टाय-ब्रेकर से हुआ, जिसमें कोसी फुटबॉल क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मुस्कान कुमार, रवि कुमार एवं सीटू कुमार ने बखूबी निभाई।
यह आयोजन हर वर्ष की भांति पूर्व सैनिक संघ एवं कोसी फुटबॉल क्लब के सचिव नरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, कैप्टन राम सकल सिंह, कप्तान प्रदीप सिंह, सूबेदार मेजर संजीव यादव, सूबेदार शिवनारायण सिंह, सूबेदार ए. के. यादव, अरविंद प्रसाद सिंह, नरेश कुमार निराला, पीयूष कुमार, सोनू कुमार, राजेश कुमार, श्याम कुमार, आशीष रंजन, निखिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


